⚡ बड़ी खबरें
होम » India » केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा सहित संसदीय क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा सहित संसदीय क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा सहित संसदीय क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा।

खंडवा। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए पूरी सक्रियता के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं दिल्ली में भी भारत सरकार के विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्रीयो से मुलाकात करते हें, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस समय लोकसभा सत्र चल रहा है। गुरुवार को दिल्ली में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र की सड़क अधोसंरचना को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाने, लंबित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाने तथा जनसुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सकारात्मक संवाद हुआ। इस अवसर पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी उपस्थित रहे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गुरुवार से प्रारंभ हुआ प्राचीन विट्ठल मंदिर में श्री राम सप्ताह का धार्मिक अनुष्ठान।
अगली खबर (Next) »
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें – श्री लोकेश कावड़िया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)