⚡ बड़ी खबरें
होम » India » युवा मोर्चा ने श्री चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जन्म जयंती मनाकर किया नमन।

युवा मोर्चा ने श्री चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जन्म जयंती मनाकर किया नमन।

युवा मोर्चा ने श्री चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जन्म जयंती मनाकर किया नमन।

जन्म जयंती पर युवाओं ने लिया विकसित भारत व नशा मुक्ति का संकल्प।

खंडवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर आरतानी की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में चंद्रशेखर आजाद की 120 वी जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भारत माता की आरती कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की आयोजित कार्यक्रम में युवाओं द्वारा विकसित भारत व नशा मुक्ति हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी ने कहा कि इस देश के कई वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने देश के खातिर अपनी जान न्योछावर कर अपना बलिदान दे दिया। उसमें हमारे मध्य प्रदेश के भाबरा में जन्मे चंद्रशेखर आजाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, श्री आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान निर्मित क्रांतिकारी वीर थे, जिन्होंने रिपब्लिकन एसोसिएशन का पुनर्गठन किया, और काकोरी कांड सहित कई क्रांतिकारी गतिविधियों का नेतृत्व किया, आजाद के रूप में प्रसिद्ध उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि वह कभी भी जीवित अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगें, ऐसे वीर आजाद को नमन है, हम सब भी हमारे देश की रक्षा सुरक्षा के लिए उनके बताएं मार्गदर्शन पर चले। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर , विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे , जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज , प्रवक्ता सुनील जैन, जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे , जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश आई टी सेल प्रभारी कपिल अंजने, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर आरतानी , युवा मोर्चा जिला महामंत्री शुभम पटेल , हिमांशु राज, धीरज शर्मा, उमेश मराठा, प्रांजल मोरे, विजय महाजन, तन्मय बजाज एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन
अगली खबर (Next) »
गुरुवार से प्रारंभ हुआ प्राचीन विट्ठल मंदिर में श्री राम सप्ताह का धार्मिक अनुष्ठान।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)