⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *इतिहास में प्रथम बार न्यायिक परिवार द्वारा निकाली जाएगी दादाजी की निशान यात्रा।*

*इतिहास में प्रथम बार न्यायिक परिवार द्वारा निकाली जाएगी दादाजी की निशान यात्रा।*

*इतिहास में प्रथम बार न्यायिक परिवार द्वारा निकाली जाएगी दादाजी की निशान यात्रा।*

Oplus_131072

खण्डवा/गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ की बैठक  हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री दादाजी को श्रद्धा पूर्वक निशान अर्पण करने हेतु उपस्थित वकीलों और न्यायिक कर्मचारी संघ ने मिलकर मौखिक प्रस्ताव पारित कर निशान यात्रा के संबंध में नियमावली और कार्यक्रम तय किया।
जो निम्नानुसार है –

1. श्री दादाजी निशान यात्रा अधिवक्ता संघ से दादाजी धाम तक पूर्ण श्रद्धा निष्ठा और अनुशासित रूप से निकाली जाएगी।
2. अधिवक्ता संघ की ओर से पांच निशान दादा जी को अर्पित किए जाएंगे जिन्हें प्रारंभ से अंत तक अधिवक्ता संघ के सदस्य श्री देवेंद्र सिंह यादव, श्री संतोष गौर, श्री मनीष वशिष्ठ, श्री प्रशांत सोनी एवं श्री सुधीर मिश्रा द्वारा धारण किये जाएंगे।
3. निशान यात्रा प्रारंभ से अधिवक्ता संघ में पूजन होगा।
4. पूरी निशान यात्रा के दौरान सभी अधिवक्ता भाई सफेद कुर्ता पजामा अथवा पैंट शर्ट पहने और बहने सफेद सलवार कुर्ता अथवा सफेद साड़ी या फिर पीले वस्त्र धारण करेंगी।
5. यात्रा में किसी भी प्रकार के डीजे गुलाल वर्जित रहेगा। सिर्फ नगाड़े ढोल ही बजेंगे।
6. निशान यात्रा 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को प्रातः 9:30 बजे अधिवक्ता संघ में पूजन उपरांत 10:00 बजे दादाजी धाम को प्रस्थान होगी।
7. उपरोक्त दादाजी निशान यात्रा जिला अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में निकल जाएगी जिसके आयोजक अधिवक्ता श्री प्रणेंद्र रांका रहेंगे। यात्रा में जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के सदस्य भी निशान के साथ शामिल होकर यात्रा में सहभागी होंगे।
8. सदस्यों में से यदि कोई अन्य सदस्य अपनी ओर से श्री दादाजी को निशाना अर्पित करना चाहे तो वहां भी अपना निशान लेकर उपस्थित हो सकेगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विचार परिवर्तन क्रांति पद यात्रा निकली=गणेश भावसार
अगली खबर (Next) »
नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में श्री सत्यनारायण भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन एवं कन्या पूजन संपन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)