⚡ बड़ी खबरें
होम » India » गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कमल यूथ क्लब द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःस्वार्थ सेवा का आयोजन किया जाएगा

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कमल यूथ क्लब द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःस्वार्थ सेवा का आयोजन किया जाएगा

दादाजी धूनीवाले की पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कमल यूथ क्लब द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःस्वार्थ सेवा का आयोजन किया जाएगा। क्लब पिछले 36 वर्षों से निरंतर गुरु पूर्णिमा मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सब्जी, पूरी एवं अचार के भोजन पैकेट वितरित कर सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता आ रहा है।
क्लब के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह होरा ने बताया कि सेवा कार्य की तैयारियों को लेकर आज क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब अध्यक्ष विनोद देशराज, सचिव श्याम हेमवानी, संरक्षक मानक अग्रवाल सहित सभी सदस्यों एवं सेवादारों ने सहभागिता कर सेवा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की।
उन्होंने बताया कि 28 एवं 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे दादाजी की समाधि पर भोग अर्पित करने के पश्चात भोजन पैकेट वितरण का शुभारंभ होगा। इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन पैकेट वितरित किए जाएंगे।
यह सेवा भवानी माता मंदिर के समीप नवीन पुलिया के पास संचालित की जाएगी, जहां कमल यूथ क्लब के सभी सेवादार पूरी श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव के साथ आने वाले भक्तों की सेवा में जुटे रहेंगे।
कमल यूथ क्लब ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे गुरु पूर्णिमा महापर्व पर दादाजी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने के साथ इस सेवा कार्य का भी लाभ लें तथा सेवा और सद्भाव की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत कंट्रोल रूम मे एन.जी.ओ. लॉयनेस क्लब के सहयोग से आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम।*
अगली खबर (Next) »
राहुल-प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खंडवा में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी का पुतला दहन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)