⚡ बड़ी खबरें
होम » India » आपार आईडी व मेपिंग में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको को कारण बताओ के नोटिस जारी

आपार आईडी व मेपिंग में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको को कारण बताओ के नोटिस जारी

आपार आईडी व मेपिंग में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको को कारण बताओ के नोटिस जारी
—
जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी ने खालवा ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों के उल्लास नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर ब्लॉक के विभागीय कार्यो व प्रगति की समीक्षा की।
डीपीसी श्री सोलंकी ने इस दौरान आपार परिचय पत्र व मेपिंग कार्य में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीपीसी श्री सोलंकी ने हरसूद में हरसूद व बलड़ी ब्लॉक की बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षकों की बैठक में भी समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्कूलों की छतों को डेम्प प्रूफ कराने और जीर्णशीर्ण भवन में शाला नही लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के निपुण भारत अभियान के तहत मिशन अंकुर के निर्धारित लक्ष्य व उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को शत प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य 2027 तक प्राप्त किया जाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भाजपा का ‘कार्यकर्ता संवाद अभियान’ शुरू, हर शनिवार कार्यालय में मंत्री श्री शाह सुन रहे हें कार्यकर्ताओं की समस्याएं।
अगली खबर (Next) »
जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर चंपा तालाब हनुमान मंदिर में बैठक सम्पन्न हुई।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)