⚡ बड़ी खबरें
होम » India » सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

 

 

हजारीबाग। सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को पैराडाइज रिसॉर्ट, हजारीबाग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की। समारोह में अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

बरही विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज कुमार यादव,सांसद प्रतिनिधि मुकुंद रामस्वरूप पासवान, रिशु वर्णवाल,जिप सदस्य आरती कौशल,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा सहित कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर मिला, जिससे समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिला है।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के प्रणेता एवं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में सभी सम्मानित लोगों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*ममलेश्वर मंदिर के दान पात्रों में निकली कुल 6,71,865 राशि*
अगली खबर (Next) »
बहुड़ा रथयात्रा के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ महापर्व, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा चौपारण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)