रामपुर पंचायत में कार्ड-धारियों के बीच मुखिया ने साड़ी-धोती का वितरण किया 

0

 

 

चौपारण। प्रखंड की रामपुर पंचायत अंतर्गत पेटुला स्थित लक्ष्मी महिला मंडल जन वितरण प्रणाली दुकान में सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत पात्र लाभुकों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रामपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने लाभुकों को साड़ी-धोती प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पंचायत को तत्काल जानकारी देने की अपील की।

वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे। लाभुकों ने साड़ी-धोती प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार एवं पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *