⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *प्रभारी मंत्री श्री लोधी खण्डवा जिले के प्रवास पर आएंगे।

*प्रभारी मंत्री श्री लोधी खण्डवा जिले के प्रवास पर आएंगे।

*प्रभारी मंत्री श्री लोधी खण्डवा जिले के प्रवास पर आएंगे।

विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शुभारम्भ कार्यक्रमों के साथ पार्टी की बैठक एवं अधिकारियों की बैठक मैं होंगे उपस्थित।

खंडवा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आगामी 15 जुलाई को मुंदी एवं खण्डवा आएंगे तथा अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री लोधी 14 जुलाई को शाम 5 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 8ः30 बजे नर्मदानगर आएंगे तथा एनएचडीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन प्रातः 9ः30 बजे मूंदी में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री लोधी दोपहर 12 बजे मूंदी से प्रस्थान कर 12ः45 बजे सर्किट हाउस में जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे तथा दोपहर 2 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री लोधी दोपहर 3ः40 बजे रामेश्वर कुण्ड पर आयोजित विकास कार्यों के शुभारम्भ कार्यों में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री लोधी शाम 5 बजे एबीवीपी के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का अवलोकन कर शाम 5ः45 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से खण्डवा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत खंडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 242 वरिष्ठजनों ने लिया लाभ।
अगली खबर (Next) »
*थाना धनगाव पुलिस द्वारा सनावद-पुनासा रोड पर रंगदारी दिखाकर पैसे मांगने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)