⚡ बड़ी खबरें
होम » India » संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन मजबूती और वोटर लिस्ट पर रहा जोर

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन मजबूती और वोटर लिस्ट पर रहा जोर

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन मजबूती और वोटर लिस्ट पर रहा जोर

एक तरफ मंदिर का चंदा खाने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ देश को आजाद करने वाली पार्टी है आपको तय करना है कौन सही है “संजय कामले”

पार्टी का सबसे बड़ा माध्यम आप कार्यकर्ता ही है अकेला अध्यक्ष कुछ नहीं कर सकता “उषा नायडू”

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

यदि राजनीति में कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट पर काम नहीं कर रहा है तो वह केवल समय व्यर्थ कर रहा है “ललित सेन”

खंडवा/
मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 एवं 13 जुलाई को खंडवा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के संकल्प के साथ सोमवार को हुआ। शिविर में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्षों को संगठन, मतदाता सूची प्रबंधन, सोशल मीडिया और चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दो दिन से प्रशिक्षण में शामिल हुए ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष, एवं नगर परिषद अध्यक्षों का जिला कांग्रेस अध्यक्ष खंडवा उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुरहानपुर रविंद्र महाजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर खंडवा प्रतिभा रघुवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर बुरहानपुर रिंकू टाक में सभी का आभार व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कांबले ने कहा कि कांग्रेस बदल रही है और उसके कार्य करने का तरीका भी बदल रहा है। पहले जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण पचमढ़ी में हुआ, अब खंडवा में ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है तथा जल्द ही बूथ और वार्ड अध्यक्षों का प्रशिक्षण भी होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदाता सूची का गहन अध्ययन और सतत अवलोकन है। यदि कार्यकर्ता वोटर लिस्ट पर मजबूत पकड़ बना लें तो चुनावी सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।
डॉ. कांबले ने ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के अधिकारों और दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी व्यक्ति विशेष के बजाय पार्टी के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब कांग्रेस का प्रत्याशी केवल दिल्ली या भोपाल में तय नहीं होगा, बल्कि संगठन की राय और जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया उपाध्यक्ष अविरल जैन ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया का सकारात्मक और सक्रिय उपयोग करना चाहिए।
मतदाता सूची प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ललित सेन ने अपने संबोधन में कहा कि यदि राजनीति में कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट पर काम नहीं कर रहा है तो वह केवल समय व्यर्थ कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इरादे मजबूत हों और मतदाता सूची पर गंभीरता से कार्य किया जाए तो चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पार्टी का कार्यकर्ता बनने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी एवं जिला प्रभारी उषा नायडू ने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा आधार कार्यकर्ता हैं। अध्यक्ष अकेले कुछ नहीं कर सकता, बल्कि कार्यकर्ता ही पार्टी की बात जनता तक पहुंचाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं नगर परिषद अध्यक्षों से संवाद कर प्रशिक्षण के अनुभव और सुझाव भी सुने।
इस अवसर प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, डॉ मुनीश मिश्रा, अवधेश सिसोदिया ,कुंदन मालवीय, श्याम यादव, सुनील आर्य, रूपाली बारे, कड़वा पटेल, कैलाश हरि पटेल ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव अंजली, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, विशाल जैन ,इमरान गौरी, विकास व्यास, पवन पाटीदार, जयेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, अरुण पटेल, मनोज मंडलोई, संजय पाटीदार,अय्यूब लाला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।समापन अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
62.78 करोड़ रू. की वसूली हेतु 5 लोगों की अचल सम्पत्ति की कुर्की होगी
62.78 करोड़ रू. की वसूली हेतु 5 लोगों की अचल सम्पत्ति की कुर्की होगी
अगली खबर (Next) »
दुबे कॉलोनी के शिव मंदिर में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर युवा उत्साह के साथ बैठक में शामिल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)