⚡ बड़ी खबरें
होम » India » राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की
—
खण्डवा//महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2025 के राज्य और जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दिया गया है। कुल 6 अलग-अलग श्रेणियों में राज्य और जिला स्तर पर पुरस्कार प्रदान किये जाते है। इसमें विजेताओं को एक लाख रुपये तक की सम्मान निधि और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसके तहत बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा पीड़ितों के पुनर्वास में योगदान देने वाली बालिकाओं और महिलाओं को ‘रानी अवंती बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता और पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में प्रमाणिक कार्य करने वाली महिलाओं को ‘राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार’ दिया जाएगा, जबकि इसी कार्य क्षेत्र में सक्रिय पुरुषों और स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए ‘श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा’ सम्मान से पुरस्कृत किया जायेगा।
इसके अलावा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लोहा लेने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विभाग ने विशेष श्रेणियों को शामिल किया है। इनमें ‘मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार’ प्रमुख हैं, जो उन महिलाओं और पुरुषों को दिए जाएंगे जिन्होंने वर्ष 2025 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर किसी महिला के सम्मान और गरिमा की रक्षा की हो। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार राज्य स्तर पर चार और जिला स्तर पर 2 विजेताओं को दिया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की सम्मान राशि तय की गई है। इसके अतिरिक्त, अपने ऊपर हुए किसी भी प्रकार के हमले या हिंसा का डटकर मुकाबला करने वाली और आत्मरक्षा की अनूठी मिसाल पेश करने वाली जांबाज महिलाओं को ‘अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन का निर्धारित प्रारूप विभागीय वेबसाइट www.mpwcdmis.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदनों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अंतिम तिथि से पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र पर उस विशिष्ट पुरस्कार का नाम साफ तौर पर लिखा होना चाहिए जिसके लिए दावेदारी की जा रही है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने पूर्व में ही समय-सीमा में अपने आवेदन जमा कर दिए थे, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है, उनके पुराने आवेदनों को पूरी तरह वैध माना जाएगा।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न
अगली खबर (Next) »
उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी-2.0” अभियान
उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी-2.0” अभियान
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)