*डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा शिवधारा सत्संग मंगलवार शाम*
*डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा शिवधारा सत्संग मंगलवार शाम*
खंडवा।शिवधारा आश्रम अमरावती के सुप्रसिद्ध संत डॉक्टर संतोषकुमार जी का एक बार फिर नगर आगमन हो रहा है।समिति के रवि गिदवानी और सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि शिवधारा समिति द्वारा उनके प्रवचन का कार्यक्रम सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी सेवा मंडली बगीचा ग्राउंड में 14 जुलाई मंगलवार शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा।धर्मप्रेमी जनता से सत्संग प्रवचन का लाभ लेने की अपील की गई है।