⚡ बड़ी खबरें
होम » India » डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले, ,,प्रदेश मंत्री श्री राठौर,,

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खंडवा में आज डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान के सफल संचालन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री खुशी लाल राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

बैठक के दौरान अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ने तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों को तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर खण्डवा भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ कलमे , खण्डवा विधायक कंचन तनवे , पंधाना विधायक छाया मोरे , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दांगोंडे , पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरज पाल सिंह सोलंकी, प्रवक्ता सुनील जैन, जिला कार्यालय मंत्री भारत पटेल सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेल्फ स्टडी के दम पर सूरज का RPF में चयन, पहली पोस्टिंग कोलकाता में
सेल्फ स्टडी के दम पर सूरज का RPF में चयन, पहली पोस्टिंग कोलकाता में
अगली खबर (Next) »
डेटा से दिव्यता तक’ विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ संपन्न।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)