⚡ बड़ी खबरें
होम » India » ‘संकित मिडकॉन’ में जेसीआई खंडवा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 17 पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव।

‘संकित मिडकॉन’ में जेसीआई खंडवा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 17 पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव।

‘संकित मिडकॉन’ में जेसीआई खंडवा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 17 पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव।

संगठनात्मक उपलब्धियों से लेकर व्यक्तिगत एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक अनेक श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

खंडवा। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) के मध्यवर्षीय सम्मेलन ‘संकित मिडकॉन’ का आयोजन गुना में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मंडल-6 के विभिन्न अध्यायों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन में जेसीआई खंडवा ने अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं सक्रिय सहभागिता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 पुरस्कार प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सम्मेलन में मंडल उपाध्यक्ष जेसी सागर अग्रवाल ने जेसीआई खंडवा को ‘उत्कृष्ट संगठन’ के सम्मान से अलंकृत किया। इसके अतिरिक्त मंडल स्तरीय श्रेष्ठ परियोजना श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं उत्कृष्ट विकास एवं विस्तार कार्यक्रम, उत्कृष्ट स्थानीय व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट सतत परियोजना श्रेणियों में उपविजेता का सम्मान मिला।

सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में व्यक्तिगत श्रेणी में मनन सोनी को उत्कृष्ट स्थानीय अध्यक्ष, अनुज खंडेलवाल को उत्कृष्ट सचिव श्रेणी में उपविजेता तथा प्रिंस जिंदल को उत्कृष्ट सदस्य का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट नवसदस्य का सम्मान भी जेसीआई खंडवा को प्राप्त हुआ।

सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी जेसीआई खंडवा के सदस्यों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। रील प्रतियोगिता में जेसीआई खंडवा, ‘दादी-नानी रसोई’ प्रतियोगिता में सुजाता मोरे, चित्रकला प्रतियोगिता में सुबुही विकास मित्तल, गायन प्रतियोगिता में काव्यांश जोशी, प्रभावी सार्वजनिक वक्तृत्व प्रतियोगिता में मनन सोनी तथा बैनर परेड प्रतियोगिता में जेसीआई खंडवा के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

जेसीआई खंडवा के अध्यक्ष मनन सोनी ने कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रत्येक सदस्य के समर्पण, परिश्रम एवं सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि भविष्य में समाजोपयोगी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने की प्रेरणा प्रदान करेगी।

सम्मेलन में जेसीआई खंडवा का प्रतिनिधित्व मनन सोनी, रणवीर सिंह चावला, सुजाता मोरे एवं प्रिंस जिंदल ने किया। इस उपलब्धि पर पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, विकास मित्तल, सिद्धार्थ मेहता, अंशुल सैनी, हेमंत मूंदड़ा, दीपक सोलंकी, काव्यांश जोशी, आयुष पटौदी समाजसेवी सुनील जैन, नारायण बाहेती सहित संगठन के अनेक सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले के 22 मंडल अध्यक्ष घोषित किए
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले के 22 मंडल अध्यक्ष घोषित किए
अगली खबर (Next) »
*बालिका की उम्र 13 साल, 4 होटल, 5 दिन 32 दरिंदों ने किया दुष्कर्म*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)