⚡ बड़ी खबरें
होम » India » 15 जुलाई के भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किया रामेश्वर कुंड का निरीक्षण

15 जुलाई के भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किया रामेश्वर कुंड का निरीक्षण

15 जुलाई के भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किया रामेश्वर कुंड का निरीक्षण

खंडवा। 15 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य विकास कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत आज खंडवा विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने प्राचीन रामेश्वर कुंड का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

गौरतलब है कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन द्वारा विधायकों के लिए स्वीकृत विशेष निधि के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से अति प्राचीन रामेश्वर कुंड, पदम कुंड, भीमकुंड, सूरजकुंड, राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन विकास कार्यों का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने संबंधित कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शहर के समग्र विकास हेतु विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदों की मांग पर विधायक निधि से नई विकास योजनाओं एवं अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, तपन डोंगरे, सतनाम सिंह होरा, प्रदीप यादव, चंदू पचोरी, लोकेन्द्र गोंड, अनिल भगत, फ़ाज़िल पटेल, दुर्गेश शर्मा, विजय राठौड़, सुरेंद्र काजले एवं रेवा पचोली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर बैठकों का दौर चल रहा
अगली खबर (Next) »
स्कूल संचालक पर छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत का आरोप, बिना यू-डाइस संचालित होने की भी चर्चा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)