⚡ बड़ी खबरें
होम » India » दिव्यांगजनों के लिए 8 से 17 जुलाई तक विकासखंड स्तर पर लगेंगे शिविर

दिव्यांगजनों के लिए 8 से 17 जुलाई तक विकासखंड स्तर पर लगेंगे शिविर

दिव्यांगजनों के लिए 8 से 17 जुलाई तक विकासखंड स्तर पर लगेंगे शिविर

दिव्यांगजनों के लिए 8 से 17 जुलाई तक विकासखंड स्तर पर लगेंगे शिविर
—
खण्डवा//सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम अर्थात एलिम्को, उज्जैन के सहयोग से भारत सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत जिले के पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन, परीक्षण एवं आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए 8 से 17 जुलाई तक विभिन्न विकासखण्डों में परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। परीक्षण शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी टीम द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, सी.पी. चेयर, कैलिपर्स व सहायक कृत्रिम अंग श्रवण यंत्र, बैसाखी, सुगम्य केन, ब्रेल केन फोल्डिंग, स्मार्ट केन, ब्रेल किट, टी.एल.एम. किट ए.डी.एल. किट. स्मार्ट फोन, एम.आर. किट सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये शिविर 8 जुलाई को जनपद पंचायत खण्डवा व नगर निगम खंडवा में, 9 जुलाई को जनपद पंचायत छैगांवमाखन, 10 जुलाई को जनपद पंचायत पंधाना, 13 जुलाई को जनपद पंचायत खालवा, 14 जुलाई को जनपद पंचायत हरसूद, 15 जुलाई को जनपद पंचायत पुनासा, 16 जुलाई को नगर परिषद ओंकारेश्वर तथा 17 जुलाई को जनपद पंचायत बलड़ी में आयोजित किए जाएंगे। ये सभी शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगे।
दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर इन शिविरों का लाभ उठाएं। एडिप योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड व 40 प्रतिशत या अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उपकरण निःशुल्क प्राप्ति के लिए हितग्राही को 22500 रूपए से कम मासिक आय होने संबंधी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा आवेदक को बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा के परिणाम 7जुलाई को घोषित होंगे
5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा के परिणाम 7जुलाई को घोषित होंगे
अगली खबर (Next) »
*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 13 वें दिन समस्त ग्राम, सार्वजनिक स्थान एवं स्कूल मे विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचाया गया साइबर सुरक्षा का संदेश*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)