⚡ बड़ी खबरें
होम » India » महूदी से जोकट तक सिक्स लेन निर्माण की अव्यवस्था से हर दिन जाम, एम्बुलेंस भी घंटों फंस रही

महूदी से जोकट तक सिक्स लेन निर्माण की अव्यवस्था से हर दिन जाम, एम्बुलेंस भी घंटों फंस रही

 

 

चौपारण। जीटी रोड के महूदी क्षेत्र में सिक्स लेन जीर्णोद्धार कार्य में लगी जेडी केबल कंपनी की कथित अनियमितताओं के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। निर्माण कार्य के दौरान समुचित ट्रैफिक प्रबंधन और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका सबसे अधिक खामियाजा मरीजों और आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी घंटों फंसे रहते हैं। गंभीर रूप से घायल और बीमार मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी जान पर भी खतरा मंडराने लगता है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी इसी जाम में फंस जाते हैं, लेकिन स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हो पा रहा है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी की ओर से सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और एनएचएआई से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य के दौरान प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अंचल कार्यालय परिसर में लगा थाना दिवस, दर्जनभर भूमि विवादों का हुआ समाधान
अगली खबर (Next) »
कारीआम-खोडरी NH45 निर्माणाधीन सड़क पर पिकअप गड्ढे में फंसने से पलटने से बचा, पूरे मार्ग पर नदारद सांकेतिक बोर्ड
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)