⚡ बड़ी खबरें
होम » India » केंदुआडीह माइंस में बगैर पंजीयन संख्यां के चल रहे है भारी वाहन।डीजीएमएस के नियमो की उड़ रही है धज्जियां

केंदुआडीह माइंस में बगैर पंजीयन संख्यां के चल रहे है भारी वाहन।डीजीएमएस के नियमो की उड़ रही है धज्जियां

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी में संचालित खनन कंपनियों में डीजीएमएस के नियमो का कोई पालन नही हो रहा है। बताया जाता है कि इस कंपनी में वाहनो के रख रखाव की व्यवस्था काफी लचर है। सुरक्षा के नाम पर वाहन चालकों को जूता,टोपी, मुहैया नही किये जा रहे है। भारी वाहनों में रात्रि के समय बैक लाइट नही जलते है। हॉर्न नही बजते है।उसके बावजूद भी ऐसे वाहनो का परिचालन माइंस में हो रही है। सूत्र बताते है कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा खनन कार्य एवं ओबी ढुलाई में कई नए भारी वाहन लगाए गए है जिसके कोई पंजीयन संख्यां अंकित नही है जो अवैध है एवं ऐसे वाहनो को माइंस में प्रवेध वर्जित के बाद भी चल रहे है। असुरक्षित उच्च विस्फोट किये जा रहे है। जिससे दूर दूर तक बसे ग्रामीणों के घरों में भेवरेशन हो रहा है। ओबी लोडिंग और डंप के दौरान माइंस में नियमित पानी का छिड़काव नही किये जाते है से काफी धूल उड़ते है। लोगों के घरों पर कई परत धूल जम गए है और प्रदूषण फैल रहे है लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है पर कोलियरी प्रबंधन को मौखिक तौर पर सूचना दिए जाने के बाद भी अबतक कार्रवाई मे लापरवाही ही कि जा रही है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सर्प काटने से 6 वर्ष की युवती की मौत
अगली खबर (Next) »
उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना के पास दो ट्रक आपस में टकराए
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)