⚡ बड़ी खबरें
होम » India » गुरु पूर्णिमा से पहले रफ्तार पकड़ रहा श्री दादाजी मंदिर निर्माण, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने किया निरीक्षण।

गुरु पूर्णिमा से पहले रफ्तार पकड़ रहा श्री दादाजी मंदिर निर्माण, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने किया निरीक्षण।

गुरु पूर्णिमा से पहले रफ्तार पकड़ रहा श्री दादाजी मंदिर निर्माण, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने किया निरीक्षण।

खंडवा। विश्व प्रसिद्ध श्री दादाजी धूनीवाले आश्रम में चल रहे भव्य मंदिर निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन और मंदिर निर्माण समिति पूरी तरह सक्रिय हो गई है। बुधवार को अपर कलेक्टर एवं आईएएस अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति की समीक्षा करते हुए संबंधित कांट्रैक्टर एवं इंजीनियरों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आगामी गुरु पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे किए जा सकें। उन्होंने निर्माण एजेंसी से आवश्यक संसाधन और अतिरिक्त श्रमिक लगाने के निर्देश भी दिए।

कल से बढ़ेगी मैनपावर

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

निर्माण एजेंसी के कांट्रैक्टर नितिन मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में निर्माण स्थल पर 15 मिस्त्री और 30 मजदूर कार्यरत हैं। अपर कलेक्टर के निर्देशों के बाद 2 जुलाई से श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 22 मिस्त्री और 40 मजदूर कर दी जाएगी, जिससे निर्माण कार्य की गति और तेज होगी।

दो प्रमुख कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस

निर्माण एजेंसी के अनुसार इस सप्ताह दो महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है- दादाजी मंदिरों के पीछे बन रही कट ऑफ वॉल को निर्धारित ऊंचाई तक पूरा करना। नर्मदा माई मंदिर के लिए बड़े दादाजी मंदिर से सटे पिलर वॉल का निर्माण निर्धारित हाइट तक पहुंचाना।

इसके साथ ही फाउंडेशन और अन्य निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से जारी रहेंगे।

भारी मशीनों की मदद से तेजी से चल रहा निर्माण

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि निर्माण कार्य को गति देने के लिए आधुनिक मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। वर्तमान में निर्माण स्थल पर एक पोकलेन मशीन, एक जेसीबी, दो कंक्रीट/मसाला मिश्रण मशीनें, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हैंड ब्रेकर मशीन लगातार कार्य कर रही हैं। वहीं दशरथ के नेतृत्व में कुशल कारीगरों की टीम मंदिर निर्माण में उपयोग होने वाले पत्थरों की तराशी का कार्य भी निरंतर कर रही है।

इंजीनियर और समिति कर रहे सतत निगरानी

निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियर सतीश कोटवाले, राजेंद्र तिवारी, राजस्थान से आए आर्किटेक्ट इंजीनियर संजय कुमार तथा कांट्रैक्टर के इंजीनियर ओम प्रकाश कोचले लगातार निर्माण स्थल पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही श्री दादाजी मंदिर के ट्रस्टी गण व निर्माण समिति के सदस्य भी प्रतिदिन स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
छोटे से गांव बोरगांव खुर्द के नीरज पटेल ने एशिया में लहराया तिरंगा, भारत के लिए जीता कांस्य पदक।
अगली खबर (Next) »
भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन हंत्या बाबा में 5 जुलाई को।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)