⚡ बड़ी खबरें
होम » India » प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन

प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन

खण्डवा//कृषि महाविद्यालय, खंडवा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विधायककंचन मुकेश तनवे ने किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे खेती की लागत कम होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता, पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनने का आह्वान किया।
इस दौरान कृषि में नवाचार, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ तथा किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के किसान हितैषी विचारों एवं योजनाओं को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने तथा पात्र किसानों को इनका लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाएं एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं आधुनिक कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन के लिए भाजपा किसान मोर्चा एवं सभी सहभागी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए किसानों से नवाचार आधारित खेती अपनाने का आग्रह किया कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर दादा नीतीश यादव सहित सभी वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा जेसी आई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग आयोजन
अगली खबर (Next) »
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गणगौर घाट पर आमना नदी में तेैराको ने किया जल योग।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)