⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » *खण्डवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, थाना जावर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजे के 221 पौधे किए जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार**

*खण्डवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, थाना जावर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजे के 221 पौधे किए जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार**

**खण्डवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, थाना जावर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजे के 221 पौधे किए जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार**

**जप्त गांजे के पौधों का कुल वजन 295.700 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹2957000/-**

खण्डवा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जावर पुलिस द्वारा दिनांक 02.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त अलग-अलग सूचनाओं पर ग्राम डेबरी फाल्या कैसून में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए खेतों में कपास एवं तुअर की फसल के बीच अवैध रूप से लगाए गए गांजे के कुल 221 पौधे जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

**पहली कार्रवाई – 110 गांजे के पौधे जप्त**

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डेबरी फाल्या कैसून निवासी दरियावसिंह पिता सवर्ण निंगवाल उम्र 48 वर्ष ने अपने घर के पास स्थित खेत में कपास एवं तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर थाना जावर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी के खेत से गांजे के 110 पौधे जप्त किए गए, जिनका कुल वजन 195.361 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत ₹1954000/- है। आरोपी दरियावसिंह को गिरफ्तार किया गया।

**दूसरी कार्रवाई – 111 गांजे के पौधे जप्त**

इसी प्रकार दूसरी मुखबिर सूचना पर ग्राम डेबरी फाल्या कैसून निवासी भूरु उर्फ राजेश पिता सागर भीलाला उम्र 40 वर्ष के खेत में दबिश दी गई। आरोपी द्वारा कपास एवं तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए गए थे। पुलिस टीम ने मौके से गांजे के 111 पौधे जप्त किए, जिनका कुल वजन 1 क्विंटल 700 ग्राम एवं अनुमानित कीमत ₹1,00,700/- है। आरोपी भूरु उर्फ राजेश को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

**कुल जप्ती का विवरण**
– कुल गिरफ्तार आरोपी – 02
– कुल जप्त गांजे के पौधे – 221
– कुल वजन – 295.700 किलोग्राम
– कुल अनुमानित कीमत – ₹ 2957000/-

**सराहनीय भूमिका**

उक्त दोनों कार्रवाइयों में थाना प्रभारी जावर निरीक्षक सुलोचना गहलोद, उपनिरीक्षक राजेन्द्र राठौड़, सउनि रंजीत सिह राजपूत ,प्रधान आर मुन्ना बर्डे, प्रकाश, आर सुरेश चौहान थाना टीम का योगदान रहा ।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
चौमहला में मंदिरों के पास मीट-मछली की दुकानों को बंद कराने के लिए विधायक और सरपंच को ज्ञापन सौंपा l
चौमहला में मंदिरों के पास मीट-मछली की दुकानों को बंद कराने के लिए विधायक और सरपंच को ज्ञापन सौंपा l
अगली खबर (Next) »
शराब माफिया के आगे बेबस सरकार! कांग्रेस ने घंटाघर पर किया प्रदर्शन, शराब नीति के खिलाफ उठाई आवाज
शराब माफिया के आगे बेबस सरकार! कांग्रेस ने घंटाघर पर किया प्रदर्शन, शराब नीति के खिलाफ उठाई आवाज
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)