*शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बोरगांव पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*
खंडवा//
जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक बसंत पिता सौभाग सिंह सोलंकी, निवासी इंदौर के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
खण्डवा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
*खण्डवा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*
