⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » पुलिस चौकी पुनासा, थाना नर्मदा नगर की त्वरित कार्रवाई

पुलिस चौकी पुनासा, थाना नर्मदा नगर की त्वरित कार्रवाई

पुलिस चौकी पुनासा, थाना नर्मदा नगर की त्वरित कार्रवाई

संपत्ति संबंधी अपराध में नकबजनी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मूंदी श्रीमती दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में चौकी पुनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 19.10.2026 को फरियादी गजेंद्र सिंह तोमर निवासी खुटला कला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.10.2026 को सुबह परिवार सहित घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। शाम को लौटने पर पीछे के कमरे की खिड़की टूटी मिली और अलमारी में रखे 15,000 रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

रिपोर्ट पर आरोपी और मश्रुका पतारसी हेतु टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपी –
देवेंद्र पिता रामसिंह मोरे, उम्र 31 वर्ष, निवासी चांदनीपुरा, सनावद

आरोपी के कब्जे से 9,000 रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 80,000 रुपये) बरामद की गई। आरोपी ने चोरी का माल अपने साथी शिव ढोली पिता प्रेमलाल ढोली निवासी ढोली मोहल्ला, चांदनीपुरा सनावद को बेचने के लिए देना बताया, जो फरार है। आरोपी को माननीय न्यायालय पुनासा में पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेश धारीवाल, निरीक्षक गणेश पाटीदार, चौकी प्रभारी उनि राजेन्द्र सयदे, प्र.आर. अरविंद बालके, आर. नन्हेलाल यादव, आर. फजल मंसूरी एवं साइबर सेल टीम।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नारी वंदन’ के पोस्टर लेकर घूमने वाली भाजपा हरदीप सिंह पुरी के मुद्दे पर मौन क्यों? महिला सम्मान पर भाजपा की नैतिकता कहाँ है? — प्रतिभा रघुवंशी
नारी वंदन’ के पोस्टर लेकर घूमने वाली भाजपा हरदीप सिंह पुरी के मुद्दे पर मौन क्यों? महिला सम्मान पर भाजपा की नैतिकता कहाँ है? — प्रतिभा रघुवंशी
अगली खबर (Next) »
*खण्डवा पुलिस की अनूठी पहल — आमजन की सुविधा के लिए खोला गया ‘हेलमेट बैंक’*
*खण्डवा पुलिस की अनूठी पहल — आमजन की सुविधा के लिए खोला गया ‘हेलमेट बैंक’*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)