⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » आनंदम विद्या निकेतन में 31 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन।

आनंदम विद्या निकेतन में 31 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन।

आनंदम विद्या निकेतन में 31 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन।

आनंदम विद्या निकेतन में 31 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन।

खंडवा। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को आनंदम विद्या निकेतन स्कूल, खंडवा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली तथा साइंस सेंटर, ग्वालियर के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।

जिला समन्वयक हेमलता पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन बच्चों को विज्ञान के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को समझने और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान रखा गया है। इसके अंतर्गत पर्यावरण, ऊर्जा, जल संरक्षण, खाद्य एवं कृषि, स्वास्थ्य तथा सतत जीवनशैली जैसे विषयों पर आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

### दो आयु वर्गों में भागीदारी

सुनील जैैन ने बताया कि सम्मेलन में 10 से 14 वर्ष तथा 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसमें केवल विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक ही सहभागिता सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों और दिव्यांग विद्यार्थियों को भी अवसर दिया जाएगा।

हेमलता पालीवाल ने बताया कि खंडवा जिले के लगभग 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों के इसमें शामिल होने की संभावना है। इनमें खालवा, पंधाना, जावर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यालय भी शामिल हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

### स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर

सम्मेलन का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, समूह में काम करने और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के बाद चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यार्थियों को अपनी परियोजनाएं प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

आनंदम विद्या निकेतन स्कूल के संचालक प्रज्ञान गुप्ता प्राचार्य श्रीमती जसमीत कौर साहनी प्रबंधक सतीश पटेल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ सम्मेलन की तैयारी में जुट गए हैं,विद्यालय परिवार द्वारा जिले के बाल वैज्ञानिकों के स्वागत एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है आयोजकों ने जिले के विद्यार्थियों से सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लेने और विज्ञान के माध्यम से स्थानीय समस्याओं के समाधान खोजने की दिशा में आगे आने की अपील की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा के नर्मदेश्वर महादेव मित्र मंडल में शरद पूर्णिमा पर गरबा महोत्सव, 1 से 60 साल तक की महिलाओं ने माता के भजनों पर किया गरबा
खंडवा के नर्मदेश्वर महादेव मित्र मंडल में शरद पूर्णिमा पर गरबा महोत्सव, 1 से 60 साल तक की महिलाओं ने माता के भजनों पर किया गरबा
अगली खबर (Next) »
*महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 46 में राजस्व वसूली अभियान, ₹85,500 की वसूली; 2 नल कनेक्शन विच्छेदित*
*महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 46 में राजस्व वसूली अभियान, ₹85,500 की वसूली; 2 नल कनेक्शन विच्छेदित*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)