⚡ बड़ी खबरें
• चीन एवं अन्य देशों में निर्मित पटाखों के विक्रय,भण्डारण एवं परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा ,रात्रि 8 बजे से पहले तथा रात्रि 10 बजे के बाद पटाखे चलाने पर रहेगा प्रतिबंध ,प्रतिबंधात्मक आदेश जारी• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले
होम » India » खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 10 लीटर संदिग्ध जहरीली कच्ची महुआ शराब जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*

खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 10 लीटर संदिग्ध जहरीली कच्ची महुआ शराब जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*

*खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 10 लीटर संदिग्ध जहरीली कच्ची महुआ शराब जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*

दिनांक 25.10.2026 की रात्रि में चौकी रामनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मदनी निवासी राजकुमार अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब लेकर चीरा खदान मल्टी क्षेत्र में सोनिया एवं अर्जुन के घर बेचने हेतु जा रहा है।

सूचना पर थाना कोतवाली एवं चौकी रामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से राजकुमार पिता हीरालाल, निवासी ग्राम मदनी को एक प्लास्टिक की केन में लगभग **10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब** के साथ पकड़ा। शराब से तीखी एवं दुर्गंधयुक्त गंध आने पर उसके जहरीले होने की आशंका के चलते शराब को जप्त किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रकरण में थाना कोतवाली द्वारा जहरीली शराब विक्रय का प्रकरण धारा 34(1) एवं 49(1) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

1. **राजकुमार पिता हीरालाल**, निवासी ग्राम मदनी।
2. **सोनिया उर्फ सुनीता पति मनोज उर्फ अर्जुन रिछारिया*
3. **अर्जुन पिता तुलसीराम निंबोले* दोनों निवासी चीरा खदान मल्टी, ब्लॉक क्रमांक 22, खण्डवा।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के उपरांत जिला जेल खण्डवा दाखिल किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

**खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।**

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अतिप्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में सोमवार को बाबा महादेव का हुआ विशेष श्रृंगार, भक्तों ने किए दर्शन। 🙏🔱
अतिप्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में सोमवार को बाबा महादेव का हुआ विशेष श्रृंगार, भक्तों ने किए दर्शन। 🙏🔱
अगली खबर (Next) »
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कोतवाली थाने में ली अपराध समीक्षा बैठक, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कोतवाली थाने में ली अपराध समीक्षा बैठक, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)