शासकीय कार्यों में लापरवाही पर फेफरीमाल व कोदबार के पंचायत सचिव का वेतन काटने के निर्देश
—
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने की ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा
—
खंडवा/मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत खंडवा श्री ऐश्वर्य वर्मा ने गत दिवस जनपद पंचायत पुनासा में पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक लेकर ग्रामीण विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समीक्षा के दौरान ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम पंचायत फेफरीमाल एवं कोदबार के पंचायत सचिव के एक-एक सप्ताह के वेतन काटने के निर्देश दिए।
डुल्हार के पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश
इसके अलावा उन्होंने जनपद पंचायत छैगांवमाखन में आयोजित विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में ग्राम पंचायत डुल्हार के सचिव द्वारा कार्य में लापरवाही किये जाना पाये जाने पर उसे निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गए।
