होम » India » भक्ति के रंग में डूबा चौपारण: विधायक के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, ओबरा में अखंड हरिकीर्तन संपन्न

भक्ति के रंग में डूबा चौपारण: विधायक के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, ओबरा में अखंड हरिकीर्तन संपन्न

भक्ति के रंग में डूबा चौपारण: विधायक के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, ओबरा में अखंड हरिकीर्तन संपन्न

चौपारण :  प्रखंड की बच्छई पंचायत के ओबरा गाँव में चल रहा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन गुरुवार को बेहद भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा इलाका ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के महामंत्र से गुंजायमान रहा। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और आस्था देखी गई।इस पावन अवसर पर बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने भगवान हरि के दरबार में मत्था टेका और पूरे क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद विधायक खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मंच से एक के बाद एक कई सुरीले भजन गाए। विधायक की सुरीली आवाज और भक्ति गीतों पर वहाँ मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इस कीर्तन में आसपास के कई गाँवों की कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया। लराही, चक, सेवई, हजारी और कोयली से आईं टोलियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसैलाब को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।समारोह के दौरान सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पंचायत समिति सदस्य विजय मधेसिया और समाजसेवी देवल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे अनुष्ठान को सफल और अनुशासित बनाने में पुजारी सचिन शर्मा, सरिता देवी और ओबरा गाँव के समस्त ग्रामीणों की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पूर्व विधायक ने पंजाब नेशनल बैंक के CSP का उद्घाटन
अगली खबर (Next) »
नंद विहार में पहली बार निकली भोलेनाथ की बारात, शिव-पार्वती विवाह ने मोहा मन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)