होम » India » नंदविहार की कावड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे।

नंदविहार की कावड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे।

नंदविहार की कावड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे।

50 से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रह्मगिरि महाराज से नंदेश्वर महादेव तक उठाई कावड़, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि।

खंडवा। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को नंदविहार कॉलोनी में आस्था और भक्ति का नजारा देखने को मिला। नंदविहार समिति के तत्वावधान में निकली कावड़ यात्रा में 50 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि ब्रह्मगिरि महाराज के पवित्र स्थल से शुरू हुई यात्रा नंदविहार कॉलोनी स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां कावड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

चार साल से जारी है परंपरा

नंदविहार समिति के अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस बार भी बड़ी संख्या में रहवासियों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

जयकारों से गूंजा यात्रा मार्ग

कावड़िए हाथों में कावड़ लेकर पैदल नंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। पूरे रास्ते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही थी।

मंदिर में किया जलाभिषेक

सुनील जैन ने बताया की यात्रा के नंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी भी मौजूद रहे और भगवान शिव की आराधना की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*अंतहीन मुकदमेबाजी के बजाय एकमुश्त समाधान की आवश्यकता:- डूब पीड़ित*
अगली खबर (Next) »
खंडवा का गौरव: डॉ. पिंकी राठौर को पिछड़ावर्ग महापंचायत महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)