होम » India » *पानी पर तैरते हुए निकाली अनोखी कावड़ यात्रा, नदिया के पार भीमकुंड महादेव के मंदिर में किया जलाभिषेक*

*पानी पर तैरते हुए निकाली अनोखी कावड़ यात्रा, नदिया के पार भीमकुंड महादेव के मंदिर में किया जलाभिषेक*

*पानी पर तैरते हुए निकाली अनोखी कावड़ यात्रा, नदिया के पार भीमकुंड महादेव के मंदिर में किया जलाभिषेक*

खण्डवा

खंडवा के गणगौर घाट पर लहरों के राजा ग्रुप द्वारा सावन के महीने में अंतिम सोमवार के दिन विशेष कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा आस्था और भक्ति के साथ पानी पर तैरते हुए गणगौर घाट से प्राचीन भीमकुंड महादेव मंदिर तक पहुंची।
यहां पर एक तैराक ग्रुप ने पानी के अंदर तैरते हुए कावड़ यात्रा निकाली है। बता दें कि इससे पूर्व भी खंडवा का यह तैराकी ग्रुप पानी पर तैरते हुए तिरंगा यात्रा निकाल चुका है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सराहना की थी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

यह कावड़ यात्रा ना तो पैदल चलकर थी, और ना ही हाथी-घोड़े पर। यह कावड़ यात्रा आस्था और भक्ति के साथ पानी पर तैरते हुए गणगौर घाट से प्राचीन भीमकुंड महादेव मंदिर तक पहुंची। लहरों के राजा ग्रुप के तैराकी के सदस्यों द्वारा भगवान भीमकुंड महादेव का देश भर की विभिन्न नदियों का जल लेकर जलाभिषेक किया गया। इस कावड़ यात्रा में महिलाएं बच्चे और युवा सम्मिलित हुए।

लहरों के राजा ग्रुप के राजकुमार सिसोदिया ने बताया कि लहरों के राजा ग्रुप द्वारा कई वर्षों से गणगौर घाट पर तैराकी की प्रैक्टिस की जा रही है। हमारे ही द्वारा पूर्व में पानी पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई थी, जिसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर ग्रुप के सदस्यों को बधाई दी थी। इसके साथ ही हमारे द्वारा योग दिवस पर पानी पर तैरते हुए योग किया गया और अब उसके बाद ग्रुप के सभी सदस्यों ने मिलकर पानी पर तैराकी कर प्राचीन भीमकुंड तक पहुंचकर वहां स्थित भीम कुंड महादेव का जलाभिषेक किया। यह ऐसी कावड़ यात्रा थी जो पानी पर तैर कर भीम कुंड महादेव पहुंची। जहां सभी सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बोल बम के जयकारों के साथ भक्तों ने इस जलाभिषेक में शामिल होकर शहर, राज्य व देश के सुख-समृद्धि की कामना की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शिया दाऊदी बोहरा समाज ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया l 
अगली खबर (Next) »
डीआईजी सिमाला प्रसाद ने खंडवा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)