होम » India » ऑपरेशन खोज में खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्ष पुराने प्रकरण के दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन खोज में खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्ष पुराने प्रकरण के दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन खोज में खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्ष पुराने प्रकरण के दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार
पंधाना। खंडवा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना पंधाना के वाहन दुर्घटना के करीब 6 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामील किए गए।
पुलिस के अनुसार, स्थायी वारंटी कालू पिता नरसिंह बामने एवं रावलसिंह पिता दिलदारसिंह डावर, दोनों निवासी शंकरपुरा खुर्द, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर, लंबे समय से अपना पता बदलकर पहचान छुपाकर रह रहे थे। पुलिस टीम ने तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध जारी स्थायी वारंट तामील किए।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अविनाश भोपले, चौकी प्रभारी बोरगांव, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत महाजन तथा आरक्षक क्रमांक 201 संतोष मगरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खंडवा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन खोज” आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महिला मोर्चे की जिला महामंत्री रही, श्रुति जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष।
अगली खबर (Next) »
*सद्भावना मंच ने नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर का किया सम्मानl*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)