होम » India » पहली बार महावीर दिगंबर जैन मंदिर आज आयोजित होगा पैंतीसी विधान मंडल का धार्मिक अनुष्ठान।

पहली बार महावीर दिगंबर जैन मंदिर आज आयोजित होगा पैंतीसी विधान मंडल का धार्मिक अनुष्ठान।

पहली बार महावीर दिगंबर जैन मंदिर आज आयोजित होगा पैंतीसी विधान मंडल का धार्मिक अनुष्ठान।

खंडवा। बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए ग्यारस रविवार को प्रातः 7:30 बजे से महामंत्र णमोकार पैंतिसी विधान मंडल का आयोजन आयोजित होगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया हमारा देश धर्म और संस्कृति पर आधारित देश है और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। जैन धर्म में णमोकार मंत्र को महा शक्तिशाली माना गया है, जिसके पूजन एवं जाप से पाप नष्ट होते है, पुण्य की प्राप्ति होती है। सचिव सुनील जैन ने बताया कि मंदिर में पहली बार पूर्णमति माताजी के द्वारा रचित णमोकार पैंतीसी विधान मंडल आयोजित होने जा रहा है, जैन धर्म में णमोकार पैंतीसी विधान णमोकार के 35 अक्षरों और पंच परमेष्ठी की आराधना पर शक्तिशाली एवं अत्यंत पवित्र अनुष्ठान एवं व्रत है, जिसमें 35 अक्षरों के प्रतीक स्वरूप 35 उपवास और विशेष मंडल की रचना कर पूजा अर्चना धार्मिक उत्साह से की जाती है। इस आराधनामय विधान से आत्मा के तमाम कर्मों की निर्जरा होती है और पापों का नाश होता है। मंदिर में आकर्षक मंडल विधान का मांडना टीना छाबड़ा, राखी पहाड़िया, बबीता लोहाडिया, गुलिशा छाबड़ा द्वारा बनाया गया हें। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ने सभी सामाजिक बंधुओ से मंदिर में रविवार को पहली बार आयोजित णमोकार पैंतीसी मंडल विधान के अनुष्ठान में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महंगाई से भाजपा से मोहभंग, बरूड़ मंडल के 25 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
अगली खबर (Next) »
महिला मोर्चे की जिला महामंत्री रही, श्रुति जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)