होम » India » देवझिरी महादेव से भीमकुंड तक निकली आरंभ कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

देवझिरी महादेव से भीमकुंड तक निकली आरंभ कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

देवझिरी महादेव से भीमकुंड तक निकली आरंभ कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

खण्डवा। श्रावण मास के पावन अवसर पर आरंभ कांवड़ यात्रा का आयोजन देवझिरी महादेव मंदिर से भीमकुंड तक किया गया। यात्रा का संयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा द्वारा किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की सुबह 11 बजे देवझिरी महादेव मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा का शुभारंभ महापौर अमृता यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। खण्डवा के व्यापारियों द्वारा यात्रियों के लिए जगह-जगह भोजन, नाश्ता एवं जलपान की व्यवस्था की गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, भाजपा नेता अमर यादव, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, MIC सदस्य सोमनाथ काले, विकी भं
भांवरे, सुनील जैन, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा संयोजक रोहित मिश्रा ने बताया कि आरंभ कांवड़ यात्रा का यह तीसरा वर्ष है। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। देवझिरी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भीमकुंड तक पहुंची इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ सहभागिता की।

यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय नजर आया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी संदेश दिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*पूज्य लालू बाबा के प्रथम बरसी पर 23 से आशापुरा माता मंदिर में होगा दो दिवसीय आयोजन*
अगली खबर (Next) »
मेजर ध्यानचंद की जन्मदिवस स्मृति में हरसूद-खालवा तहसील स्कूलों में खेल जागरूकता 21 अगस्त से 29 अगस्त सप्ताह प्रारंभ हुआ।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)