होम » India » *भगवान श्री झूलेलाल साईं को लगाया छप्पन भोग*

*भगवान श्री झूलेलाल साईं को लगाया छप्पन भोग*

*भगवान श्री झूलेलाल साईं को लगाया छप्पन भोग*

*तहिंजो डिन्ल मा तोखे खाराया के दौरान भजनों पर जमकर झूमें श्रध्दालु*

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में चालिहा पर्व के दौरान कठिन उपवास श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के संयुक्त तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास एवं समाजजनों द्वारा श्रद्धा पूर्वक किये जा रहे हैं। गुरूवार को भगवान श्री झूलेलाल साई को समाज जनों द्वारा छप्पन भोग लगाया गया। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री झूलेलाल समर्थ पैनल द्वारा गुरुवार को “तहिंजो डिन्ल मा तोखे खाराया” कार्यक्रम के तहत 56 भोग का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में समाजजनों की उपस्थिति में किया गया। पैनल के संयुक्त प्रयासों से बड़ी संख्या में सिंधी समाजजनों द्वारा चालिहा उपवास के दौरान गुरुवार रात्रि 07 बजे से भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में अक्खा, आरती, भजनों तत्पश्चात इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल जी को बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ विभिन्न तरह के मिष्ठानों से 56 भोग लगाया गया। पल्लो पश्चात छप्पन भोग और महाप्रसाद का वितरण किया गया। वही इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय खंडवा से पधारी दीदीयों द्वारा उपस्थितों को नशा मुक्ति महा अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई। वही छप्पन भोग के दौरान भगवान श्री से प्रदेश में हरियाली, खुशाहाली एवं सर्वत्र की मंगल कामना के साथ पर्याप्त वर्षा की अरदास की गई। इस दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रध्दालुजन जमकर झूमें। छप्पन भोग के दौरान श्री पूज्य सिंधी पंचायत, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, श्री पिपलेश्वर झुलेलाल भजन मंडली के पदाधिकारी सदस्यों सहित समाज की माता बहनों, बच्चों के साथ ही बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जुलूस मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,
अगली खबर (Next) »
*पूज्य लालू बाबा के प्रथम बरसी पर 23 से आशापुरा माता मंदिर में होगा दो दिवसीय आयोजन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)