होम » India » *सद्भावना मंच ने राजीव गांधी की जयंती पर किया विशिष्ट आयोजन*

*सद्भावना मंच ने राजीव गांधी की जयंती पर किया विशिष्ट आयोजन*

*सद्भावना मंच ने राजीव गांधी की जयंती पर किया विशिष्ट आयोजन*

खंडवा।पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती आज देशभर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जा रही है।
सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि राजीव गांधी की दूरगामी सोच से देश में तकनीकी क्रांति आई।उन्होंने अटलजी के घुटनों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास कर सद्भावना का संदेश दिया।मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने 1984 में देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला और आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए।
राजीव गांधी के कार्यकाल को देश में तकनीकी विकास,आधुनिक संचार व्यवस्था,युवाओं को आगे बढ़ाने तथा भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार करने के प्रयासों के लिए याद किया जाता है।
उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर जगदीश चंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,सुरेंद्र गीते, ओम पिल्ले,एन के दवे,पंडित के के व्यास,पंडित गोपाल भारद्वाज,अनूप शर्मा,कमल नागपाल,श्वेता हरि सखी,एम एम कुरैशी,अशोक जैन,रामनाथ सराफ,अजय मंडलोई,सुधांशु गीते,धीरज नेगी सहित समस्त सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सद्भाव, एकता एवं देशहित के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।संचालन श्वेता हरि सखी ने किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का कलश भोपाल से पहुंचा खंडवा।
अगली खबर (Next) »
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने गांधी भवन में दी श्रद्धांजलि, आशा धाम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)