होम » India » अनाथ और परित्यक्त बच्चों की सेवा के लिए दीपमाला विधाणी को मंत्री श्री शाह ने किया सम्मान सम्मानित।

अनाथ और परित्यक्त बच्चों की सेवा के लिए दीपमाला विधाणी को मंत्री श्री शाह ने किया सम्मान सम्मानित।

अनाथ और परित्यक्त बच्चों की सेवा के लिए दीपमाला विधाणी को मंत्री श्री शाह ने किया सम्मान सम्मानित।

खंडवा। अनाथ और परित्यक्त बच्चों की देखभाल और उनके बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए किलकारी शिशु गृह की संचालिका दीपमाला विधाणी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा निमाड़ क्षेत्र में विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण के रूप में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

अपने संसाधनों से बच्चों की कर रहीं सेवा

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दीपमाला सुशील विधाणी लंबे समय से अपने वित्तीय संसाधनों से अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों की देखभाल, सेवा और संरक्षण का कार्य कर रही हैं। किलकारी शिशु गृह के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के साथ उनकी जरूरतों और भविष्य को लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान

सुनील जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने दीपमाला विधाणी को सम्मानित किया। यह सम्मान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अनुशंसा पर प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर संस्था से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई।

किलकारी शिशु गृह संस्था ने सम्मान के लिए मंत्री विजय शाह और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि यह सम्मान बच्चों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा के 125 वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कल होगा महामस्तकाभिषेक
अगली खबर (Next) »
तुलसी पुण्यतिथि उत्सव द्वितीय दिवस… आवत ही हरसे नहीं नैनन नहीं सनेह, तुलसी तहां न जाइए कंचन बरसे मेह
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)