होम » India » *ग्राम सोनगीर में परचरी पुराण का शुभारंभ*

*ग्राम सोनगीर में परचरी पुराण का शुभारंभ*

*ग्राम सोनगीर में परचरी पुराण का शुभारंभ*🌹

खण्डवा// ग्रामसोनगीर में संत सिंगाजी महाराज की भव्य परचरी पुराण का शुभारंभ हुआ। निमाड़ की माटी की गौरव सुश्री दीदी सुश्री चेतना भारती जी की सुमधुर वाणी में कथा का रसास्वादन समस्त भक्तगण कर रहे है। कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के द्वारा लोक कल्याण हेतु किया गया है। विशाल शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्ग से गुजरकर भव्य कथा पंडाल में पहुंची। दीदीश्री ने कथा के प्रथम दिवस में कहा की माया की मार तो हर प्राणी खा रहा है और स्वयं को अशांति, कष्ट, अधोगति में पहुंचा रहा है जिन्हे काम क्रोध रूपी सर्प दिन रात सर्प करते है तथा रस्सी में सर्प प्रतीत होने वाले क्षणभंगुर सांसारिक सुखों और झूठे जगजंजाल को ही सत्य मानकर रिक्त हाथो से संसार छोड़ते है और पुन: पुन: संसार के बंधन में अलग अलग कष्ट प्रद योनियो में जन्म लेकर दुख भोगते रहते है। परंतु सिंगाजी महाराज की तरह कोई विरला महापुरुष ही होते है जो क्षुद्र को त्यागकर विराट का आलिंगन करते है, आकाश में ऐसी ध्वजा लहरा जाते है जो युग युगांतर तक सबको ऐसी प्रेरणा देते रहते है की सांसारिक ऐश्वर्य प्राप्त करने के अलावा भी कुछ है जहा यात्रा पूर्ण होती है, जिसे पाकर कुछ भी अनपाया नही रह जाता। जीव का परम लक्ष्य ही ईश्वर प्राप्ति है, स्वयं के स्वरूप को पहचानना है। कथा के प्रथम दिवस में ही बड़ी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन, खंडवा में निकली विशाल श्रमिक रैली*
अगली खबर (Next) »
दांतों की सुरक्षा स्वस्थ्य शरीर का पहला कदम है… डॉ सचिन पाटिल।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)