होम » India » परियोजना प्लस टू विद्यालय रामपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ है। सुभाष कुमार अध्यक्ष और गुलाब राम उपाध्यक्ष बने हैं।

परियोजना प्लस टू विद्यालय रामपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ है। सुभाष कुमार अध्यक्ष और गुलाब राम उपाध्यक्ष बने हैं।

 

चौपारण। प्रखंड के रामपुर स्थित परियोजना प्लस टू विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन रामपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी एवं पर्यवेक्षक बजरंग प्रसाद के निर्देशन में किया गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं बेहतर वातावरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पुनर्गठन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुभाष कुमार को अध्यक्ष तथा गुलाब राम को उपाध्यक्ष चुना।नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सदस्यों ने स्वागत करते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। मौके पर रामपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति का दायित्व केवल विद्यालय की गतिविधियों की निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि सभी सदस्य आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन एवं आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मुखिया ने कहा कि सामूहिक प्रयास से विद्यालय के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ेंगे और दूर-दूर तक विद्यालय के साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्रावण सोमवार एवं नाग पंचमी पर सांसद, विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहर में भी कई धार्मिक आयोजनो में लिया भाग
अगली खबर (Next) »
सावन के रंग, कायस्थ संग: महासभा द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन
सावन के रंग, कायस्थ संग: महासभा द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)