- 🇮🇳*हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह…* 🇮🇳



श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ श्री अजीत कुमार जी जैन संस्था उपाध्यक्ष,श्री बाबूलाल जी टेंनपा कोषाध्यक्ष, श्री प्रकाश जी नाहर सचिव,श्री राजेंद्र कुमार जी जैन प्रबंध समिति सदस्य, श्री अशोक कुमार जी मोदी प्रबंध समिति सदस्य, श्री प्रकाश जी तलेरा समिति सदस्य, श्री पारस जी जैन रामसना समिति सदस्य, श्री अभय कुमार जी जैन समिति समस्त सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता ,भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत, भाषण और नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी गई ।अतिथि उद्बोधन में श्री अजीत कुमार जी जैन ने अपने संबोधन में समस्त भैया/बहिनों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की बात कही ।,श्री प्रकाश जी नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित राष्ट्र के लिए सत्य पर चलने की बात कही।, श्री राजेंद्र कुमार जी जैन ने कहां की शिक्षा के माध्यम से आप देश को उन्नति को ओर ले जा सकते हैं।, श्री अशोक कुमार जी जैन ने सभी से अनुरोध किया कि आप स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र विकास में सहयोग करें ।,श्री संतोष जी जैन ने सभी भैया/बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर राष्ट्र सहयोग में कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य श्री एस.एस. राजपूत ने माना ।
*हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह.
naveen dahayat
संपादकीय टीम (Editorial Team)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
« पिछली खबर (Previous)
80वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत सचिवालयों और स्कूलों में देशभक्ति का माहौल रहा। तिरंगा झंडा फहराया गया। लोगों ने राष्ट्रगान गाया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वीरों को याद किया गया।
अगली खबर (Next) »
वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए दिया गया प्रशिक्षण
