खंडवा होमगार्ड ग्राउंड में होमगार्ड फोर्स के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई और पौधा रोपण किया गया।

खंडवा// होमगार्ड ग्राउंड में होमगार्ड फोर्स के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई और पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में होमगार्ड फोर्स के डिस्ट्रिक्ट कमांडेड आशीष कुशवाह जी और होमगार्ड के जवान और फोर्स के अन्य ऑफिसर्स उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भाग लिया विधायक तनवे के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, मंडल महामंत्री दीपसिंह झाला भी उपस्थित थे। विधायक तनवें ने कार्यक्रम में SDERF के जवानों का सम्मान किया और ग्राउंड में पौधा रोपण का कार्य भी किया।
कार्यक्रम के उद्बोधन में विधायक तनवे ने कहा कि ये  जवान उस समय आपदा में नागरिकों की रक्षा करते है जब हम सब लोग आपदा आते देख उसे दूर भागते है। जब की ये जवान जनता की रक्षा के लिए आपदा की और पूरी वीरता और मेहनत से दौड़ते है।