होम » India » *नदी पर बनी दीवार सद्भावना मंच ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

*नदी पर बनी दीवार सद्भावना मंच ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

*नदी पर बनी दीवार सद्भावना मंच ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

खंडवा। नगर की समाजसेवी संस्था सद्भावना मंच द्वारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में पंधाना रोड बड़ी आबना नदी को कवर कर बनी दीवार से भविष्य में होने वाले खतरे से आगाह करते हुए एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम सौपा गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंच व्दारा डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे को ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि शहर के पंधाना रोड आबना नदी को घेर कर एक कॉलोनीनाईजर द्वारा दीवार खड़ी कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। दीवार के निर्माण से हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के समय निचले क्षेत्रों के घरों के साथ पुल पर पानी आ जाने से बड़ी धन हानि एवं जनहानि की स्थिति को देखते हुए पुलिस व्दारा तत्परता दिखाई गयी। शीघ्र ही समस्या के निराकरण की मांग मंच व्दारा की गयी। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, सुरेंद्र गीते, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, अनुप शर्मा, निर्मल मंगवानी, रजत सोहनी, राधेश्याम शाक्य, डॉ.एमएम कुरैशी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सदस्य उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
अगली खबर (Next) »
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)