होम » India » गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिला इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिला इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। आज सुबह नगर का कॉलेज मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिला इकाई की सदस्यों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कॉलेज मैदान पर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

महिला इकाई की सदस्याएं निर्धारित व्हाइट ड्रेस कोड में सुबह कॉलेज मैदान पहुंचीं। यहां उन्होंने नियमित एक्सरसाइज एवं योगाभ्यास किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर मैदान में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान उपस्थित क्लब के सदस्यों एवं नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।

महिला सदस्यों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प भी व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा में कुसुम कनेश, प्रतिभा चौरसिया, रेशमा डामोर, गुलाबी डामोर, विनीता कैलाश बारिया, सुनीता चौहान, विनीता कोमल बारिया, राखी राठौर, सिमरन, आनंदी,नविता एवं रवीना डामोर सहित महिला इकाई की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अभियान अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय भक्ति का परिचय दें, ,,विधायक कंचन तनवे,,
अगली खबर (Next) »
भारतीय पंचांग की तिथि के अनुसार मनाई गई शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)