होम » India » कैलाश पाटीदार बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक।

कैलाश पाटीदार बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक।

कैलाश पाटीदार बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक।

खंडवा। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए खंडवा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कैलाश पाटीदार को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश संयोजक किशन सिंह भटोल द्वारा जारी नियुक्ति सूची में कैलाश पाटीदार का नाम प्रदेश सह संयोजक के रूप में शामिल किया गया है। पाटीदार पूर्व में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खंडवा-बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन और सहकारिता क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कैलाश पाटीदार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया पाटीदार के संगठनात्मक अनुभव और सहकारिता क्षेत्र की समझ का लाभ प्रदेश में सहकारिता प्रकोष्ठ को मिलेगा।
कैलाश पाटीदार ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश, जिला एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का भी आभार माना। उन्होंने कहा कि दादाजी महाराज का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही उनकी कामना है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
युवा मोर्चा द्वारा युवाओं के लिए आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता।
अगली खबर (Next) »
बीरथाना घाट सरयू से जल भरकर कांवड़ियों ने बालेेश्वर शिव मन्दिर में किया जलाभिषेक*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)