होम » India » कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को कराया जलपान

कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को कराया जलपान

कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को कराया जलपान
खंडवा।
ग्राम टिठिया एवं बगमार से ओंकारेश्वर के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा का आज इंदौर रोड पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान 100 से अधिक कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग पर बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय नजर आया।
विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने सभी कांवड़ियों का पुष्पवर्षा, फल एवं जलपान कराकर स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा से निकली यह कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत मिसाल है।
ग्राम टिठिया से कांवड़ में जल लेकर निकले श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे।
इस अवसर पर सतनाम सिंह होरा, बलदेव मौर्य,अरुण पटेल, दिलिप पटेल यशदीप चोरे, अशोक पटेल, गुड्डू यादव, मुकेश यादव सहित भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
डीएलसीसी बैठक में स्वरोजगार एवं शरण योजना की समीक्षा लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकरण करने के सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश
अगली खबर (Next) »
पुलिस विभाग सिंहस्थ प्रशिक्षण: तनाव प्रबंधन हेतु हार्टफुलनेस का विशेष प्रशिक्षण।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)