होम » India » पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं

पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं

पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं

मृतक युवक के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

निरंतर वार्डों की परिक्रमा कर क्षेत्र वासियों से संवाद कर सुनेंगे समस्याऐं ” प्रतिभा रघुवंशी”

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। शहर के मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 के रहवासियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को गणेश तलाई, गली नंबर-2 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर पेयजल, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानियां खुलकर रखीं।
बैठक के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी को क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। रात करीब 10 बजे पानी की सप्लाई शुरू होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को देर रात तक पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता है। वहीं, नालियों पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।बैठक के दौरान बताया गया कि कुछ दिन पहले इसी समस्या के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वार्ड भ्रमण में क्षेत्रवासियों ने नालियों पर तत्काल पुलिया निर्माण, नियमित समय पर पेयजल आपूर्ति और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस संगठन के निर्णय अनुसार वार्ड परिक्रमा निरंतर चलती रहेगी,विभिन्न वार्डों में जाकर आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा जाएगा और उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 ,2 एवं 3 में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई।
इस अवसर पर संगठन महासचिव विकास व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन, आलोक सिंह रावत, जगदीश जायसवाल, मंगा तिवारी, राजकुमार, सुनील यादव, व्यास मुनि, संतोष , डेंजिल, नरेंद्र तिवारी, राजेश खान, प्रधान योगेश जांगड़ा, सुनील पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सदभावना मंच के चार साहसी सदस्य हुए सम्मानित*
अगली खबर (Next) »
*थाना जावर पुलिस द्वारा रूपये डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया गया पेश।*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)