होम » India » *चालिहा पर्व के दौरान 14 को रघुनाथपुरम से निकलेगा बहराणा साहब का चल समारोह*

*चालिहा पर्व के दौरान 14 को रघुनाथपुरम से निकलेगा बहराणा साहब का चल समारोह*

*चालिहा पर्व के दौरान 14 को रघुनाथपुरम से निकलेगा बहराणा साहब का चल समारोह*

खंडवा। सिंधी समाज द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में चालिहा साहब का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान चंद्र दिवस शुक्रवार (ठारू) 14 अगस्त को रघुनाथपुरम से बहराणा साहब का एक विशाल चल समारोह निकल जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि यह बहराणा साहब का विशाल चल समारोह रघुनाथपुरम कालोनी स्थित लक्ष्मण बिनवानी के निवास से शाम 6 बजे घट पूजन अर्चन एवं जल ज्योति की पूजा पश्चात प्रारंभ होकर प्राचीन झूलेलाल मंदिर होकर सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः रघुनाथपुरम पर संपन्न होगा। श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा समाजजनों से चल समारोह में शामिल होकर मानव जीवन सफल बनाने की अपील की गई है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बुधवार को खंडवा से मुंबई रवाना होने के पूर्व विनोद राठौड़ मंच के सदस्यों के साथ मीडिया के समस्त साथियों को दिया धन्यवाद।
अगली खबर (Next) »
राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर विद्यार्थी समाज सेवा में निभाएं सक्रिय भूमिका : प्रो. उछावर
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)