होम » India » मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चौपारण में बीएलओ-बीएलए की बैठक

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चौपारण में बीएलओ-बीएलए की बैठक

 

 

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

चौपारण।केबीएसएस उच्च विद्यालय, चौपारण में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष (भाग-1) शारिक अख्तर उर्फ भूनु ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, अभिमन्यु प्रसाद भगत, पर्यवेक्षक रेवाली पासवान, बीरबल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने बीएलओ और बीएलए-2 से घर-घर जाकर अभियान चलाने, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नीट पेपर लीक को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेसियों द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन 
अगली खबर (Next) »
18 दिनों में 1600 किमी की पदयात्रा, जगन्नाथ धाम पहुंचने वाले हैं सिंघरावां के मोहन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)