होम » India » *अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर निगम सख्त, तीन कोचिंग संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी*

*अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर निगम सख्त, तीन कोचिंग संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी*

*अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर निगम सख्त, तीन कोचिंग संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी*

खंडवा। नगर पालिका निगम खंडवा द्वारा शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा संबंधी विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी श्री कार्तिक जैन एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त एवं आवश्यक इंतजाम तथा अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं पाए गए, उन्हें निगम प्रशासन द्वारा कड़े शब्दों में नोटिस जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इन संस्थानों का लगभग 15 दिन पूर्व भी निरीक्षण किया गया था तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए गए थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार नहीं किए जाने एवं नियमों की अनदेखी किए जाने पर निगम प्रशासन ने तीन कोचिंग संस्थानों को पुनः अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है।

सहायक अग्निशमन अधिकारी श्री कार्तिक जैन ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित संस्थानों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध नगर पालिका निगम अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका निगम खंडवा ने सभी शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक अग्निशमन उपकरण एवं व्यवस्थाएं तत्काल उपलब्ध कराएं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*नवनियुक्त एल्डरमैनों का नगर पालिक निगम खंडवा में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन हुआ*
अगली खबर (Next) »
*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह मे आबकारी, सट्टा एवं जुआ एक्ट के तहत 69 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*
*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह मे आबकारी, सट्टा एवं जुआ एक्ट के तहत 69 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)