होम » India » सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया राशन कार्ड

सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया राशन कार्ड

सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया राशन कार्ड

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

ऑनलाइन प्रक्रिया से समय और श्रम की बचत, ग्रामीणों को मिल रही त्वरित सुविधा

 

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

महासमुंद 17 जुलाई 2026/ शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत गनेकेरा निवासी श्रीमती मुकुटा, पति लोकनाथ को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नया राशन कार्ड सहजता से प्राप्त हुआ।

ग्राम पंचायत गनेकेरा के मनीष सोनी ने श्रीमती मुकुटा के राशन कार्ड के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उनका राशन कार्ड आसानी से बन गया। राशन कार्ड मिलने से श्रीमती मुकुटा ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन का आभार जताया।

जिला तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। पोर्टल की प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल है। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल शासन की विभिन्न सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बन चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी घर के नजदीक ही आवश्यक शासकीय सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है, जिससे आम नागरिकों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत ने किया महासमुंद जिले का दौरा
अगली खबर (Next) »
खंडवा के पहलवान नीरज पटेल का भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)