होम » India » 30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान

30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान

30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान

30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान
—
खण्डवा//नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी” आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे। इस दौरान जागरूकता रैली, ड्रग अवेयरनेस रन की गतिविधियां होंगी। विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता के लिए रील्स निर्माण तथा उनका प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति विषय पर विशेष व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन आयोजित होंगे।
उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। अभियान के दौरान राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर-14446 और मानस हेल्पलाइन नंबर-1933 का व्यापक प्रचार प्रसार कर इसके बारे में नागरिकों को जानकारी दी जाएगी। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरूद्ध शॉर्ट फिल्म्स का प्रदर्शन किया जाएगा। अभियान के दौरान नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरूद्ध मानव श्रंखला निर्मित की जाएगी। अभियान के दौरान सार्वजनिक वाहनों पर नशा मुक्ति सम्बंधी पोस्टर चस्पा किए जाएंगे।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विशेष लोक अदालत की तैयारियों सम्बंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न
अगली खबर (Next) »
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पंधाना थाने में एफ.आई.आर. दर्ज
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पंधाना थाने में एफ.आई.आर. दर्ज
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)