होम » India » *सिंधी के मूर्धन्य कवि नारायण श्याम की 105 वीं जयंती पर 22 को संगीत संध्या*

*सिंधी के मूर्धन्य कवि नारायण श्याम की 105 वीं जयंती पर 22 को संगीत संध्या*

*सिंधी के मूर्धन्य कवि नारायण श्याम की 105 वीं जयंती पर 22 को संगीत संध्या*

*सिंधी साहित्यकार भगवान बाबाणी के नवीन कहानी संग्रह का भी होगा विमोचन*

।खंडवा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर की प्रमुख साहित्यिक संस्था सिन्धु द्वारा सिंधी भाषा के मूर्धन्य कवि नारायण श्याम का 105 वां जन्मदिन सुर और ताल की फुहारों भरी संगीतमय-संध्या के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम 22 जुलाई बुधवार को संस्कार पब्लिक स्कूल, संत हिरदाराम नगर, भोपाल में आयोजित होगा। यह जानकारी नगर के सिंधी, हिंदी साहित्यकार एवं राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने दी। विशेष अतिथि एवं विमोचन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नागपुर (महाराष्ट्र) से डॉ. विनोद आसूदाणी, दिलीप आसूदाणी, राजेश आसूदाणी एवं राम हबलाणी पधारकर मंच को सुशोभित करेंगे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रसिद्ध सिंधी साहित्यकार भगवान बाबाणी के नवीन कहानी संग्रह “हीउ छा थी वियो…!” का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कविता चांदवाणी एवं डॉ. विनोद आसूदाणी द्वारा किया जाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*कलाकार देंगे प्रस्तुतियां*

संगीत-संध्या को प्रसिद्ध कलाकार दिलीप लालवाणी, नारी लच्छवाणी, दिशा चांडवाणी, द्रौपदी चंदनाणी, मधू मोहनाणी, दीप्ति सिद्धवाणी, सुमन हरचंदाणी, रोशनी तनवाणी, तन्मय वासवाणी, परसो नाथाणी, सपना लच्छवाणी, रवि सताणी, प्रदीप आर्तवाणी, सत्या मूरजाणी और अनीशा चिमनाणी सहित अनेक कलाकार अपनी सुरीली आवाज़ से निखारेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
किशोर दा के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन 22 एवं 23 जुलाई को।
किशोर दा के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन 22 एवं 23 जुलाई को।
अगली खबर (Next) »
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा महिला कार्यकर्ताओं के लिए यादगार रहा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)