होम » India » पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।

खंडवा। पर्यावरण और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए आज महत्वपूर्ण रूप से पौधारोपण कर उसे वृक्ष बनाने की आवश्यकता है। पौधारोपण के महा अभियान में देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश संदेश है जिसका पालन शासन प्रशासन के साथ आमजन भी कर रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के नैतिक दायित्व को निभाते हुए रविवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह गरिमामयी आयोजन स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय के सामने संपन्न हुआ।

प्रकृति की रक्षा के लिए बढ़े कदम

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के महिला और पुरुष सदस्यों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पर्यावरण को हरा-भरा और शुद्ध बनाने के संकल्प के साथ सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया, जिनमें मुख्य रूप से नीम, नींबू, करंज, शीशम शामिल है। कार्यक्रम
केवल पौधा लगाने तक ही नहीं, बल्कि सभी सदस्यों ने इन पौधों की उचित देखरेख और उनके पूर्ण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।

इनका रहा सराहनीय सहयोग

इस पूरे अभियान को सफल बनाने में ग्रुप के संयोजक पंकज जैन और अनूप बडजात्या की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही ग्रुप के अन्य सम्मानित सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपना अमूल्य सहयोग दिया और श्रमदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर ग्रुप संयोजक पंकज जैन ने वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए सभी साथियों की बहुमूल्य उपस्थिति, उत्साह और निरंतर सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित
अगली खबर (Next) »
*खंडवा पुलिस द्वारा गुण्डा तत्व पर नकेल कसने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा आज आयोजित कि गुण्डा परेड*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)